अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज ने किया रथ यात्रा का स्वागत


देवास। देवास में चन्द्रवंशी खाती समाज के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। राजपूत समाज अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज अध्यक्ष तवंर सिंह चौहान के नेतृत्व में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रथ में विराजे जगन्नाथ जी, बलभद्र जी, सुभद्रा जी की पूजा अर्चना की तंवर सिंह चौहान, जयसिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह राजपूत, पोपसिंह परिहार विश्व जीत चौहान ने की । विधायक मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, डालचंद कलमोदिया एवं खाती समाज के वरिष्ठजनों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता भगवान सिंह चावडा, अनिलराज सिंह सिकरवार, भारत सिंह पटलावदा, विजय सिंह, अनिल सिंह, मनोहर सिंह गोड सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के वरिष्ठजन उपस्तिथ थे। आभार भारतसिंह पटलावदा एवं विजयसिंह जनोईखेडी ने माना।