21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सतपुड़ा एकेडमी में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक योग किया। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक ने धीरज साहा ने योग दिवस एवं योग के महत्व पर अपना विषय रखा। इसके बाद विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी रागिनी चौहान ने बच्चों को सूर्य नमस्कार,अनुलोम-विलोम, वज्रासन,मार्जारासन आदि योग एवं आसनों का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही प्राचार्य अमित तिवारी एवं समस्त शिक्षकों ने भी योग किया।

