देवास। नरेन्द्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय महामंत्री म.प्र. भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव व्ही.आर.के. संस्था अध्यक्ष यात्रा संयोजक दीपक पाटनकर अपनी सायकल यात्रा देवास से लेकर मॉ वैष्णोदेवी जम्मू के लिए 3 जुलाई सोमवार को प्रातः 11 बजे वैष्णोवधाम मंदिर महाकाल कालोनी से रवाना होगी। सायकल यात्रा को रवाना करने के लिए नरेन्द्र्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य, विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री पंकज वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, पर्यावरण मंच संयोजक आलोक पायलेट, इंदौर उज्जैन विभाग प्रमख अजय उपाध्याय, पार्षद संजय दायमा, विकास जाट, शीतल गेहलोेत, महेश सोनी, नवीन सोलंकी, राजेश बैरागी, अतुल बागलीकर आदि उपस्थित रहेंगे। यह सायकल यात्रा देश के 10 राज्यों में अपने बिंदुओं के महाअभियान को लेकर जनता के बीच जायेगा। राम राज्य की स्थापना, रक्तदान करके जीवन बचाना, जैविक अपनाकर धरती बचाना, वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाना, स्टापडेम बनाकर जल बचाना, योग अपनाकर जीवन बचाना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत तथा नशामुक्त भारत एवं चरित्र निर्माण के साथ भारत के पुन निर्माण के लिए प्रेरित करना, पेट को रोटी देश को मोदी की उपलब्धि सायकल यात्रा के माध्यम से बताएंगे। सायकल यात्रा नगर के प्रमुुख मार्गो से होतेे हुुए उज्जैन, आगर, पाटन, कोटा, मण्डाणा, कोपरन, सवाई माधेपुर, लालसोट, मेंहदीपुर बालाजी, भरतपुर, मथुरा, वंृदावन, अक्षरधाम मंदिर दिल्ली, मेरठ, रूढकी, रूकड़ी शाकुम्भरी देवी, नारायण गढ़, कालका, असाहेब, चिंतापूर्णी देवी, चामुण्डा देवी, नागिन माता, मोगा, मगरोट, भैरव दर्शन अर्द्ध कुवारी होते हुए कांगडा वैष्णोदेवी पहुंचेगी।

