ग्राम सिरोलिया में आयोजित हुआ भाजपा हाटपिपलिया विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन
देवास। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोलिया में भाजपा का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों के अलावा पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी एक स्वर में विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं उज्जैन विधायक पारस जैन ने संबोधित किया। वहीं जिलाध्यक्ष खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल में देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्य, जन कल्याणकारी योजनाओं व उनकी उपलब्धियों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य करती है। मध्यप्रदेश में भी इसी तरह डबल इंजन की सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। संपूर्ण क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं, जिससे जिले की तस्वीर बदल गई है। शहर का विकास स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि उनके ढाई वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र को विभिन्न विशेष सौगातें मिली हैं, जिसमें माइक्रो उद्वहन परियोजना, करोड़ों की लागत से नल जल योजना, नई सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में आवश्यक पुल-पुलिया, स्टॉपडेम, बैराज, 75 करोड़ की लागत से बिजली की योजना मंजूर हुई है। साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथ पर काम करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, दे.वि.प्रा. अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, मनोहर सिंह बैरागढ़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, खुशीलाल राठौड़, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, देवकरण पाटीदार, बलवानसिंह उदावत, विश्वास उपाध्याय एवं जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयु

