देवास। समर्पित, राष्ट्रसेवा,समाजसेवा , पर्यावरण की सुरक्षा सहित जल बचाने में निरंतर सक्रिय हीना राठौर के सभी कार्य अन्यों के लिए प्रेरणा होते हैं। परिवार से मिली सेवा की शिक्षा को स्वर्णिम सफलताओं में कैसे बदलते हैं यह प्रमाण हीना राठौर बहुत ही सहजता और सुन्दरता से देती हैं हीना राठौर।लायंस क्लब देवास गोल्ड एवं श्री हरी सोसाईटी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर शंकरगढ़ पहाड़ी पर हीना राठौर के जन्मदिवस पर सहयोगियों, शुभचिंतकों और मित्रों ने पौधारोपण किया। इससे पहले गौवंश की सेवा भी की । लायंस क्लब गोल्ड उपाध्यक्ष एवं श्रीहरी सोसाइटी अध्यक्ष हीना राठौर ने बताया कि” इस धरती की सुन्दरता को ,
पावन जल की निर्मलता को ,
मिल जुलकर और बढ़ायें हम ,
आओ पेड़ लगाए हम” । हम सभी को जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस वर्ष मैंने अपने जन्मदिन पर 51 पौधों का रोपण किया है जिसमें तुलसी , नीम, बिल पत्र , शीशम, जामुन, आम, जामफल आदि के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लक्ष्मी राव, सोफिया कुरैशी, हीना राठौर, मोनिका राणा, पूजा अरोरा, इशिका राठौर, प्रतिभा प्रसाद, अभिलाषा शर्मा, मुस्कान राठौर आदि उपस्थित रहे।


