श्राद्ध पक्ष मे पितरो को भजन एवं ग़ज़ल के माध्यम से याद किया

  • देवास के कराओके क्लब का अनूठा आयोजन
    कराओके क्लब (केकेसी) देवास ने पितरो को याद करते हुए गीत ग़ज़ल एवं भजनो की सुमधुर प्रस्तुति केकेसी के सदस्यों ने दी।
    कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की मातृ शक्तियो द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया एवं इतनी शक्ति हमे देना दाता भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।
    केकेसी द्वारा इस बार अनूठा आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम राउंड मे भजन एवं ग़ज़लो से पितरो को याद किया एवं दूसरे राउंड मे ग्रेट कपूर्स के गीतों को गाया गया जिसमे किशोर, रफी, मुकेश, लताजी के गीतों के साथ जगजीत सिंह,पंकज उधास एवं गुलाम अली की गजलो को भी गाया गया।
    इस अवसर पर क्लब से जुड़े नये सदस्यों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अजय सोलंकी गुरुजी, सुनील मालवीय, विवेक धवले, सुरेंद्रकुमार पांडे, प्रवीण राज सहगल, जीतेन्द्र पंवार, नवीन पुरोहित, शहज़ाद पठान, हरिराम राजपूत,रजेन्द्र वर्मा,अनिल जैन,मुकेश मालवीय, दिलीप तिलक, राजेश देशमुख, दिनेशकुमार सेन,साधना श्रीवास्तव, शबनम पठान,रिचा मालवीय,वंदना पिपलोदिया,कविता शेंडे,संगीता वर्मा, आदि गायकों ने शानदार सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार खुमानसिंह बैस, रीना मालवीय,शिवकुमार शेंडे,अशोक श्रीवास्तव,अभिव्यक्ति श्रीवास्तव,नितेश् मालवीय,मोदक मालवीय, आदि भी उपस्थित रहे। संचालन केकेसी के वरिष्ठ गायक एवं संवरक्षक अजय् सोलंकी गुरूजी ने किया एवं आभार जीतेन्द्र पंवार ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रवीण राज सहगल ने दी। भवदीय
    सुनील मालवीय
    कराओके क्लब, देवास