देवास । सुबह मक्सी रोड पर अपने निजी दोपहिया वाहन से कर्तव्य स्थल जा रही दो पटवारी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पटवारी के हाथ मे फ्रेक्चर हो गया । शाम को सोनकच्छ तहसील में पदस्थ दो पटवारी हिमानी शर्मा और ताजवार खान अपनी एक्टिवा से देवास आ रही थी कि कंटेनर की टक्कर से हादसे का शिकार हो गईं ।
बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के देवास-भोपाल मार्ग पर स्थित ग्राम खटाम्बा के पास
कंटेनर क्र. NL01AB0109 की टक्कर से
दुर्घटना में महिला पटवारी हिमानी शर्मा की मौत हो गई
जबकि एक और पटवारी ताजवार खान घायल हो गईं।
ड्यूटी करके दोनों एक्टिवा क्र. MP41NE4115
से वापस देवास लौट रही थी ।
घायल महिला पटवारी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी पहुंचे और डाक्टरों से घायल पटवारी की जानकारी लेकर बेहतर इलाज के लिए कहा । जिला अस्पताल मे एडीएम भी पहुंच गये थे । प्रशासनिक परिवार की पटवारी सदस्य की मौत पर वरिष्ठ अधिकारी और पटवारियों मे दुख व्याप्त है ।
टक्कर मारने वाले कंटेनर को बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है और आगे कानूनी कार्रवाई की जा रहि है ।

