यातायात थाने के सामने से सटोरिये गिरफ्तार हजारों रुपये और लाखों की हिसाब पर्ची जप्त (पुलिस द्वारा जानकारी देने से कतराना संदेहास्पद)

देवास (खुमानसिंह बैस) पुलिस अधीक्षक डाक्टर शिवदयालसिंह के निर्देशानुसार अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने की मुहीम के तहत विगत दिनों से सटोरियों पर कार्रवाई के बावजूद सट्टा अड्डे आबाद हैं ।
देवास के पत्तीबाजार सहित अनेक अड्डों पर छापे,हजारों की जप्ती सहित सटोरियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर उठक बैठक लगवाने के बावजूद सटोरियों की सक्रियता इस बात का संकेत है कि पुलिस अधीक्षक के अधिनस्थ नहीं चाहते कि सट्टा कारोबार बन्द हो । यातायात थाने के सामने भय्यु उर्फ निसार सटोरिये के दो पुत्र सट्टा कारोबार संचालित करते धराये और उनसे 66 हजार से अधिक रुपये और सट्टा कारोबार का सामान जप्त करना दस बार फोन लगाने के बाद बताया गया जबकि सूत्रों के अनुसार रकम ज्यादा थी और सटोरिये भी अधिक पकडे गये थे ।
यातायात थाने के सामने आटो पार्टस् की दुकान और गैरेज की आड़ मे सट्टा कारोबार संचालन पुलिस से सांठगांठ ,सुरक्षा और सहयोग का प्रमाण है ।
आटो पार्टस् गैरेज की आड़ मे सट्टा कारोबार चलाने वाले परवेज उर्फ गोलु उर्फ भोलु और ईरफान उर्फ राजू दोने के पिता निसार उर्फ भय्यु सटोरिया है । भय्यु बरसों से कुख्यात सटोरियों के यहां काम करते करते खुद खाईवाल बन गया और बच्चों को भी सटोरिया बना दिया । इनकी रिश्तेदारी भी देवास के बड़े सटोरिये से रही है । यातायात थाने के सामने सट्टा कारोबार ऐसे ही नहीं चल रहा था । क्षेत्रवासी बताते हैं कि भय्यु और उसके बेटों को पुलिस का अच्छा सहयोग मिलता रहा है । इनकी सैटिंग मे नशा व्यपारी और बड़ा जुआ संचालक का विशेष सहयोग है । यह जुआरी भाय सटोरियों से पुलिस से अधिक वसूली करता है ,नहीं देने पर छापे डलवाता है ।
पुलिस अधीक्षक की सख्ती और सख्त निर्देशों के बावजूद सटोरियों की सक्रियता पुलिस सहयोग का प्रमाण है ।
बालगढ़ और औद्योगिक क्षेत्र मे पुराने सटोरिये के परिजन जमकर सट्टा कारोबार चला रहे हैं । पत्तीबाजार , भवानीसागर ,उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे,नईआबादी,मुक्तिधाम के निकट,क्षिप्रा मे सट्टा अड्डे अब भी संचालित हैं । पुलिस पहले तो कार्रवाई से बचती है और छापे मे सटोरियों को भरपूर सहयोग भी करती है । पुलिस पीआरओ सट्टा जुआ अड्डों सहित अन्य जानकारी फोटो उपलब्ध नहीं कराते हैं । पुलिस अधीक्षक को अपने विभाग पर तीसरी आंख से ध्यान देना होगा तभी अवैध पर अंकुश संभव है ।