नाले पर बना तीन मंजिला अवैध मकान गिरा 9 की जान बचाई युवती और मासूम की मौत (प्रशासनिक पुलिस तत्परता प्रशंसनीय)

 

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप)मंगलवार की शाम स्टेशन रोड पर घमंडी कोल्ड्रिंक्स के पीछे शासकीय नाले पर बना तीन मंजिला मकान अचानक गिर जाने सेपरिवार के ग्याराह सदस्य मलबे मे दब गये ।
9 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन 9 जान बचाई

देवास नगर निगम प्रशासन संसाधनों की कमी के बावजूद जन सहयोग से रेस्क्यु मे लगा रहा । पुलिस विभाग के डीएसपी किरण शर्मा भी निरंतर सक्रिय रहे । सीमेंट के मजबूत मलबे मे दबे परिवार को बाहर निकालना वास्तव मे बड़ी जिम्मेदारी थी जिसे कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह के निर्देशन मे बेहतर अंजाम देकर परिवार के 9 सदस्यों को जीवित बाहर निकाल लिया गया ।
भोपाल से नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (NDRF) ने आकर रात डेढ़ बाजे तक कड़े परिश्रम से एक युवक रेहान सहित एक यीवती सिमरन और दस माह के बच्चे को बाहर निकाला लेकिन रेहान जीवित थ और मासी के साथ भान्जा जीवित नहिः था । सिमरन नौसराबाद से अपनि बहनसे मिलने आई थी ।

9 घंटे के निरंतर प्रयास में शाम 4:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक 9 घंटे चले इस जान बचाओ अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा और नगरनिगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान की टीम ने वह कर दिखाया जो हमेशा याद रखा जायेगा ।
पूरे समय दोनों ही अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम भी कर रहे थे और अपने सहयोगियों को मार्गदर्शन भी दे रहे थे ।
रेस्क्यु की सफलता के लिए सभी विभाग बधाई के पात्र हैं लेकिन इस घटना से यह भी स्पष्ट हुआ की ऐसी दुर्घटना होने पर संबंधितों के पास कोई तैयारी और जरुरी संसाधन नहीं हैं ।
यहा यह बात उल्लेखनीय है कि मकान शासकीय नाले पर अवैध रुप से बनाया गया था जिसकी शिकायत 2015 मे जनसुनवाई से लेकर मुख्यमंत्री हेल्प लाईन तक की गई थी ।
उपर से नगरनिगम के इंजीनियर प्रतीक शर्मा को यह मामला कार्रवाई के लिये दिया गया था लेकिन नतीजा लीपापोती का ही रहा ।
गिरे हुए मकान मालिक जाकिर पिता अजीज बमटुक ने इसी गली मे लीज की होटल से लगाकर पक्का अतिक्रमण कर रखा है जो घटना दुर्घटना मे गलि मे जाने मे अवरोध है । इसी नाले पर आगे बड़ा और पक्का निर्माण संबंधित नजूल,नगरनिगम की सांठगांठ से किया गया है । जिम्मेदारों को कर्त्तव्य से विश्वासघात की कीमत देकर नाले को जगह जगह से मोड़कर अपना स्वार्थ सिद्ध किया गया है । 2015 मे अनेक शिकायतों सहित दैनिक अपनीदुनिया और आज का भ्रमण मे प्रमाणित ख़बर प्रकाशन के बावजूद अवैध निर्माण को प्रोत्साहन दिया गया जो अब भयानक हादसे के रूप मे सामने है ।
जिला कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ,आयुक्त नगरनिगम विशालसिंह चौहान को इस हादसे को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य मे सवधानी रखनी होगी और नालों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त भी करवाना होगा ।