सटोरियों का निकाला जुलूस थाना कोतवाली की कार्यवाही 2 साल से चल रहा था सट्टा पहली बार हुई सख्त कार्यवाही
देवास । कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात थाने के सामने दो साल से सट्टा संचालित कर रहे परवेज उर्फ गोलु उर्फ भोलु,इरफान उर्फ राजु पिता निसार उर्फ भय्यु को हजारों रुपये नकदी,लाखों की सट्टा पर्ची और हिसाब के साथ गिरफ्तार किया जबकि अन्य सटोरिये गायब हो गये । पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी के सामने पेश करने से पहले दोनों भाईयों का जुलूस भी निकाला । टी आय उमरावसिंह ने कहा सटोरियों पर कार्रवाई जारी रहेगी ।

