देवास में बनेगा अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्ड का एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक
देवास। देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार की प्रतिबद्धता आखिर रंग लाई और देवास को अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्ड के अनुरूप 08 लेन सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की सौगात मिलने जा रही है। राजे की पहल व अथक प्रयासों के पश्चात् शासन से 9.44 करोड़ की लागत से खेल और युवा कल्याण विभाग को स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंडों के एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रेक की स्वीकृति मिल गई है। विधायक राजे ने प्रस्तावित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर ट्रैक के ड्राइंग एवं डिजाइन का अनुमोदन कर इंजिनियरों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। श्रीमती राजे ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण के पश्चात देवास के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवास का नाम गौरवान्वित करेंगे। विधायक राजे ने आगे बताया कि भविष्य में कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर में निर्मित होने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के दोनो ओर नवीन पैवेलियन निर्माण व निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप 50 मीटर स्वीमिंग पूल का निर्माण मय डाईविन फेसेलिटी हेतु नवीन प्रस्ताव हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निर्धारित मापदंड के अनुरूप स्विमिंग तथा अन्य एक्वा स्पोर्टस की सुविधा भी उपलब्ध होगी इस संबंध में भी प्रयास जारी हैं तथा संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से भी चर्चा की गई हैं, इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।

