सरदाना इंटरनेशनल स्कूल पर 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नेशनल खो – खो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ और आज अर्थात दिनांक 20 अक्टूबर को इस चैंपियनशिप का समापन हुआ। चैंपियनशिप में भारत के सभी राज्यों और भारत के बाहर चल रहे सीबीएसई विद्यालयों के 900 से अधिक खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भागीदारी की। नेशनल चैंपियनशिप में केवल वही टीम्स प्रतिभागी बनती है जो अपने-अपने राज्य या अन्य देशों में होने वाली सीबीएसई कंपीटीशन की विनर होती हैं। प्रतियोगिता तीन एज ग्रुप अंडर- 14, अंडर- 17 और अंडर- 18 में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता के अंत में सभी अतिथियों और विनर टीम्स को सरदाना इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया वह भव्य आतिशबाजी का आनंद समस्त दर्शकों व प्रतिभागियों ने उठाया।

