आपरेशन प्रहार में मजदूर एस डी ओ पी, टी आई मजदूर गेंग के साथ दबिश दी

नेमावर/कन्नौद

एस डी ओ पी श्री आदित्य तिवारी ने नेमावर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं जानकारी देते हुए बताया की पिछली रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नेमावर थाना क्षेत्र में नये पुल के पास बड़ा जुंआ फंड चल रहा है जिसपर जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत के निर्देश पर एडिशनल एसपी श्रीमती सोम्या जैन के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी श्री आदित्य तिवारी ने थाना प्रभारी श्री तहजीब कांजी एवं उनके उनि श्री रावत,उनि श्री भौंडै के साथ स्टाफ को लेकर दबिश देने के लिए मजदूर बनकर रात्रि में तीन किलोमीटर पैदल बांगड़ कूदते फांदते मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दस लोगों के साथ 1लाख 82950 रूपये तास पत्ते जप्त कर थाना नेमावर को मोबाईल पर घटना स्थल बुलाया गया सभी जुआरी को पुलिस अभिरक्षा में धाना नेमावर को सुपूर्दगी पर दिया। इस सूचना से नेमावर पुलिस को दुर रखा गया।
श्री आदित्य तिवारी ने बताया की रात 3/30 पर मुखबिर से जानकारी मिली कि नेमावर धाना क्षैत्र के गुराडिया इन्दौर हरदा हायवे बायपास रोड पर बड़ा जुंआ फंड चल रहा है तत्काल बरिष्ट अधिकारियों को सूचना सहमति के बाद रात्रि में ही आपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना कन्नौद पहुंच कर थाना प्रभारी श्री तहजीब काजी के साथ दबिश की योजना बनाई गई और मजदूर का बेस रखकर घेराबंदी की गई जिसमे जितेन्द्र पिता सत्यनारायण शर्मा निवासी हंडिया,सुनिल पिता दिनेश चंद्र गहलोत निवासी इन्दौर,अशोक पिता हीरालाल निवासी इन्दौर,वाहिद पिता गुलाब शाह निवासी टिमरनी,पवन पिता ओमकार निवासी सैंडी हंडिया,आविद पिता छोटे खां निवासी सतबास, जितेन्द्र पिता जगदीश राठौर निवासी नेमावर , जीवन सिंह ठाकुर पिता सरदार सिंह निवासी आष्टा, सत्यनारायण पिता प्रहलाद निवासी गुराडिया को हिरासत में लेकर नेमावर पुलिस के सुपुर्द किया।इस कार्य मे प्रधान आरक्षक दीपक अग्निहोत्री,आर रविराज चौहान, योगेन्द्र, कन्हैया एवं हिमांशु के साथ उनि राहुल रावत,उनि दीपक भौंडे, थाना प्रभारी श्री तहजीब काजी,एस डी ओ पी श्री आदित्य तिवारी की टीम ने सफलतापूर्वक दबिश दी जिसपर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत ने सभी को बधाई देते हुए प्रशंसा की है।