जनता की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे मनोज राजानी ,अब स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं

देवास कांग्रेस ने कोरोना काल से लेकर आज तक बिजली बिल को लेकर लम्बी लड़ाई पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में लड़ी थी। देवास की जनता को याद होगा कैसे कोरोना काल में भी बिजली बिल को लेकर श्री राजानी ने देवास में इस मुद्दे पर बिजली विभाग में धरना दिया था। फिर कई बार शहर में सांसद विधायक की चुप्पी पर जनता के साथ बड़े विरोध प्रदर्शन किए थे। कांग्रेस कार्यकताओं के साथ संघर्ष की लंबी गाथा लिखी गई है। बेशक आज मनोज राजानी शहर अध्यक्ष नहीं हैं किंतु उनका दिल और जज़्बात हमेशा जनता के मुद्दों पर छलकते है। अभी कुछ माह पहले ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी के नेतृत्व में मप्र में सबसे पहले स्मार्ट मीटर को लेकर MPEB का घेराव किया था, जिसके बाद मप्र के कई जिलों स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए, जनता के मुखर विरोध के बाद अब जाकर तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने नियामक आयोग से स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। जनता के मुद्दों पर कांग्रेस की लड़ाई जारी है।