अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग विषय पर एक जागरूकता सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
सेमिनार की मुख्य वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रितु शारदा (गायनेकोलॉजिस्ट) रहीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं नियमित स्क्रीनिंग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संस्थान के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता समाज की प्राथमिक आवश्यकता है। वहीं प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह भदौरिया ने अपने उद्बोधन में ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों एवं फैकल्टी के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सेमिनार का सफल आयोजन डॉ. शहला जाफरी, डॉ. अंकित शर्मा एवं डॉ. विभा पाटणकर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) छात्रा इंशिरा खान एवं छात्र हितेश राय द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

