किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत का स्वागत


देवास। समीपस्थ ग्राम बड़ीचुरलाई में गुरु गंगदास मेले में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां पर उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि कुंदनसिंह बैस के साथ गुरु गंगदास गौशाला का निरीक्षण किया और गौशाला में चल रही गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की। तत्पश्चात वे श्री 1008 गुरु गंगदास महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही समाधि स्थल पर चल रहे सत्संग में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लिया। यहां से श्री राजपूत गुरु गंगदास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय व वेयर हाउस पर गए, जहां कंपनी के अध्यक्ष जगपाल सिंह सिकरवार ने एफपीओ के बारे में जानकारी दी। श्री राजपूत ने एफपीओ द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ किसानों को मिलना चाहिए और इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ प्रदीप सिंह राजपूत, मैनेजर भूपेंद्र सिंह राजपूत, जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, बद्रीसिंह मंडलावदा, कैलाशसिंह मंडलावदा, धर्मेंद्रसिंह राजपूत छोटी चुरलाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।