इंदौर। इस वर्ष आयोजित सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में वेदांश इंटरनेशनल, इंदौर ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की होनहार छात्रा अनन्या जोशी (देवास) ने 96% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वहीं अन्य सभी विद्यार्थियों ने 65% से अधिक अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। विद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।
इस शानदार उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

