देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) थाना नाहर दरवाजा के तहत हारून कॉलोनी में शुक्रवार को एक छह साल का मासूम अपने चार साथियों के साथ पतंग उड़ाते समय बगैर मुंडेर के खुले कुंए में गिर गया था।
हादसे के 20 घंटों बाद कुएं का पानी खाली कर मासूम के शव को निकाला गया।
यहां के निवासियों ने बताया गया की कुछ ही समय पूर्व पठान कुंआ क्षेत्र में यह कॉलोनी बनी है और यह कुंआ भी खुला हुआ था जिसके चलते शुक्रवार को यह हादसा हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही नगर निगम, होमगार्ड की टीमें पहुंच गई थीं ।
रेसक्यू शुरू किया गया लेकिन साधन और अनुभव की कमी से मासूम को नहीं निकाला जा सका ।
नगरनिगम के सेवानिवृत्त अध्यक्ष ,समाजसेवी अंसार एहमद हाथीवाले यहां पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों सहित विधायक गायत्रीराजे पवार से भी फोन पर चर्चा के बाद बच्चे को निकालने के लिए मोटर पंप से कुएं का पानी निकालने का कार्य नगरनिगम के कर्मचारियों द्वारा शुरु किया गया ।
लगातार पन्द्रह घण्टे तक पानी निकालने के बाद आज सुबह करीब सवा आठ बजे कुंए में करीब पांच फीट पानी बचा था तब मासूम नाजिम का शव दिखाई दिया ।
शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया ।
कल हारून कॉलोनी में कुएं में गिरे बालक को खोजने के लिए रेस्क्यू आज सुबह तक जारी रहा। नगर निगम, होमगार्ड और पुलिस के जवान लगातार प्रयास करते रहे लेकिन गहरे पानी में बालक का पता नहीं लग पा रहा था। रातभर मोटर पंप की मदद से पानी खाली करने का काम जारी रहा और आज सुबह करीब सवा आठ बजे जब कुंए में करीब पांच फीट ही पानी बचा था तब बालक का शव दिखाई दिया। शव को निकालकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शुक्रवार दोपहर एक बजे शहर के पठानकुंआ क्षेत्र की हारून कॉलोनी में एक छह वर्षीय बालक नाजिम पिता गफ्फार पतंग उड़ाते समय घर के नजदीक बने 70 फीट गहरे कुंए में अचानक गिर गया था।
नाजिम की माँ के अनुसार उसने खाना खाया और दोस्तों के साथ पंतग उड़ाने के लिए चला गया । कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने कहा की आपका बच्चा कुएं में गिर गया है। कुछ लोगों ने कुंए में कूदकर बच्चे को ढूंढने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली । सूचना मिलने पर नगर निगम व होमगार्ड की टीमें भी पहुंची और काफी देर तक कुंए में बच्चे को ढूंढा गया लेकिन नहीं मिलने की दशा में कुंए के पानी को खाली करने के लिए मोटर बुलवाई गई ।
मोटर से रात भर कुंए का पानी निकाला गया और सुबह करीब सवा आठ बजे बच्चे के शव को निकाल लिया गया ।
बीस घण्टे बाद बच्चे के शव को निकालने से प्रशासनिक तैयारी का प्रमाण मिलता है कि वह हादसों के लिए कितना तैयार है ।
मृतक मासूम नाजिम के पिता गफ्फार पेंटर हैं और पुताई करते हैं । बड़ा भाई टेन्ट हाऊस पर काम करता है और माँ दूसरों के घरों मे काम करती है ।
बारिश के समय खुले और बिना मुंडेर वाले कुएं मे एक गरीब के घर का चिराग बुझ गया जो नगरनिगम और जिम्मेदारों की लापरवाही का प्रमाण है ।



