सब इंस्पेक्टर ने लगाए अपने ही वरिष्ठों पर
अवैध वसूली और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
(पत्नी ने देवास एस पी से शिकायत कर मांगा न्याय)
(तनावग्रस्त एस आय इन्दौर के निजी अस्पताल मे भर्ती)

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर आली दीप) पुलिस पर अवैध कारोबारियों ,अपराधियों और परिस्थितियों की शिकार जनता से रिश्वत लेने के आरोप लगाये जाते हैं और कई बार लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वतखोरों को योजनाबद्ध रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया जाता है ।
देवास के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाकर आदर्श पुलिस प्रशासन देने की सकारात्मक सक्रियता के बीच पीपलरांवा थाने की बालोन पुलिस चौकी पर पदस्थ उप निरीक्षक महेश खरते ने इन्दौर के एक निजि शकुन्तला देवीअस्पताल मे भर्ती रहते हुए टी. आय .अमीतसिंह जादौन, एसडीओपी प्रशांतसिंह भदौरिया और प्रधान आरक्षक दीवानसिंह पर हर महिने हजारों रुपये रिश्वत मांगने और नहीं देने पर निरंतर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं ।
एस आय महेश खरते की पत्नी वंदना ने देवास पुलिस अधीक्षक डॉ .शिवदयालसिंह को अपने आठ माह के मासूम सहित यहां आकर दिये आवेदन मे बताया कि लगातार रिश्वत की मांग और प्रताड़ना सहित जातिसूचक शब्द (आदिवासी) से अपमानित ,परेशान महेश खरते गहरे
मानसिक तनाव मे होकर अनेक बीमारियों का शिकार हो गये हैं और इन्दौर मे भर्ती हैं ।
अस्पताल से जारी एक विडियो मे महेश खरते ने बताया कि वह रिश्वतखोर अधिकारियों से तंग आ गये हैं,दिमाग और शरीर ने साथ देना बन्द कर दिया है ।
इस मामले मे एडिशनल एस .पी. जगदीश डाबर का कहना है कि आरोपों की शिकायत मिली है और जांच के बाद ही जो दोषी होगाउस पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।
पुलिस द्वारा पुलिस से अवैध वसूली और प्रताड़ना की चर्चा क्षेत्र मे की जा रही है ।
अब देखना यह है कि जांच मे कौन गलत साबित होगा और किस पर कार्रवाई की जाएगी ?