देवास। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा द्वारा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विधायक गायत्रीराजे पवार एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के निर्देशानुसार बुधवार को वार्ड रसुलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया और स्वच्छता रखने की अपील की। मोर्चा जिलाध्यक्ष जुबेर लाला ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कोरोना के नियमों का पालन करते हुए जन-जागरण के माध्यम से लोगों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नही करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सिखाया कि स्वच्छता क्यों जरूरी है। उनके अथक प्रयासों से आज देश प्रगति की ओर अग्रसर है। उनका जन्मदिवस है तो हम भी उन्हें अपनी तरफ से एक ही भेंट दे सकते हैं। हम उनके द्वारा चलाए गए इस अभियान को गति प्रदान करें और देश को स्वच्छ रख प्रगति में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर गणेश पटेल, स्वच्छता प्रभारी अशोक जाट, इरफान अली, बाली घोसी, हाजी अकरम दादू, गब्बर कुरैशी, राहुल दायमा, साजिद पठान, बशीर सर, लाला सदर, जामिर अली, नासिर अली, जाहिद शेख, सावन राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी परवेज विनर ने दी।

