विदेश्वर सेवा समिति द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व मनाने हेतु समिति सदस्यों की बैठक

विदेश्वर सेवा समिति द्वारा आगामी नवरात्रि पर्व मनाने हेतु समिति सदस्यों की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कोविड-19 को देख ते हुए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नवरात्रि महोत्सव मनाया जावेगा समिति इस वर्ष समिति गंगानगर में एवं अन्य क्षेत्र में सहयोग राशि एकत्रित नहीं करेगी समिति के प्रमुख सदस्यों द्वारा ही अपना योगदान देकर नवरात्रि महोत्सव मनाया जावेगा जिसके अंतर्गत माता जी की मूर्ति की स्थापना, प्रतिदिन आरती पूजन, दशहरे पर रावण दहन का समारोह शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जावेगा की रहवासियों से घर घर जाकर सहयोग राशि न लेकर जिस किसी भी सदस्य को सहयोग राशि देना है तो वह मंदिर परिसर में आकर स्वेच्छा से अपना योगदान दे सकता है जिसका उपयोग मंदिर में निर्माण कार्य में एवं अन्य व्यवस्था में किया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इस विषय में सभी सदस्यों के सुझाव आमंत्रित है।