

देवास। 12 माह सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधि में लिप्त रहने वाले समाजसेवी धर्मेन्द्रसिंह बैस मित्र मण्डली द्वारा विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में विगत 6 वर्षों से नि:शुल्क सेवा (शव) वाहन संचालित है। छह वर्षों से वाहन लगातार नि:शुल्क सेवा दे रहा था। जिस कारण वाहन का जीर्णोद्धार किया गया। वाहन का पुन: नवीनीकरण कर उसे जनसेवा हेतु शुरू किया गया। शव वाहन के अवलोकन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष अंसार अहमद हाथीवाले, विजय पंडित, गणेश पटेल, पंकज धारू, सौदानसिंह परिहार, राम यादव, प्रिंस सिरोनिया आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसेवा कार्यालय के नितिन जलोदिया ने दी।

