
देवास (खुमानसिंह बैस) हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस के दलबदलु विधायक मनोज चौधरी को टिकट देकर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत किया जिसका परिणाम पराजय के रुप मे सामने आने वाला है ।
मतदान वाले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम मतदाताओं का आक्रोश भी देखने को मिला । मतदाता मनोज चौधरी के विश्वासघात और दलबदल से नाराज थे और उसपर भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर बड़े पदाधिकारी ,सांसद ,विधायक और सहयोगियों के समर्थन ने मतदाताओं को और अधिक नाराज कर दिया । पूर्व मंत्री दीपक जोशी सहित अन्य प्रभावशाली भाजपा नेताओं की उपेक्षा से भी उनके समर्थक नाराज दिखायी दिये और उसका परिणाम कांग्रेस के राजवीरसिंह बघेल के पक्ष मे बताया गया ।
कांग्रेसियों ने भी जमकर मनोज चौधरी के विरोध को अपने लाभ का हथियार बनाया और अपने प्रत्याशी को विजेता बनाने मे सहयोग किया ।
मनोज चौधरी के लिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान , ज्योतिरादित्य सिंधिया , सांसद मंत्री नरेन्द्रसिंह तौमर,विधायक गायत्रीराजे पवार,विक्रमराव पवार सहित अन्य भाजपाईयों कि सभाएं,हाटपिपल्या विकास के दावे,वादे,रोड शो और सक्रियता से यह तो प्रमाणित हो गया कि भाजपा को यहां पराजय का अनुमान हो गया था इसीलिए पूरी ताकत लगाकर माहौल को अपने पक्ष मे करने का प्रयास किया गया । कांग्रेस को राजवीरसिंह बघेल के लिये मनोज चौधरी का विरोध वरदान के रुप मे बड़ी आसानी से मिल गया । कांग्रेस की विजय मे पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व भाजपा विधायक तेजसिंह सेंधव सहित भाजपा नेताओं के समर्थक और सहयोगी भी शामिल हैं यह साफ है इसके बावजूद भाजपा को चमत्कार की आशा है । कांग्रेस को राजवीरसिंह बघेल की विजय पर विश्वास है । परिस्थितियों और चर्चा से यही संकेत मिले हैं कि राजवीरसिंह बघेल को हाटपिपल्या का ताज मिल गया है ।

