देवास जिले में आपरेशन थियेटर टेक्निशियन अथवा ऐनेस्थिशिया टेक्निशियन कुल 02 अस्थायी पद जिला चिकित्सालय देवास के लिए आज 10 मई 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू

देवास, 09 मई 2021/ मुख्य‍ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में कोविङ-19 महामारी के रोकथाम हेतु जिला चिकित्सालय में कोविड-19 की रोकथाम हेतु मरीजों के उपचार एवं देखभाल हेतु आपरेशन थियेटर टेक्निशियन अथवा ऐनेस्थिशिया टेक्निशियन कुल 02 पद जिला चिकित्सालय के मान से आगामी 03 माह (दिनांक 01 जुलाई 2021) तक आवश्यक अस्थाई मानव संसाधन रखा जाना है। जिसका मासिक मानदेय 25000 रुपए है। शैक्षणिक योग्यता सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई, जिसमें आवेदक को 10+2 (बायोलॉजी विषय) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्था से पूर्णकालिक तथा आपरेशन थियेटर टेक्निशियन एवं ऐनेस्थिशिया टेक्निशियन का सर्टिफिकेट अथवा डिप्लोमा कोर्स किये हो। इच्छुक उम्मीदवार आज सोमवार 10 मई 2021 को सुबह 11.30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास में उपस्थित होकर वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते है।श