

देवास(खुमानसिंह बैस) पिछले वर्ष से लॉकडाउन में जरुरतमंदो और हजारों प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरण करने का कीर्तिमान बनाने वाले,श्रेष्ठ समाजसेवी ,प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी , श्रीसिध्दिविनायक भक्तमंडल के संयोजक प्रदीप चौधरी द्वारा इसबार भी कन्या पूजन से भोजन वितरण श्रीगणेश के बाद एक और बड़ा कार्य मरीजों के लिए प्लाट बेचकर ,एंबुलेंस खरीदकर जिला प्रशासन को देने का किया गया है ।प्रदीप चौधरी इस संकट समय में भी अपने साथियों सहित देवासवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। इस वर्ष भोजन रथ के माध्यम से प्रदीप चौधरी जिला चिकित्सालय में रोजाना सैकड़ों लोगों को भोजन पंहुचा रहे हैं। वहीं आपदा में भोजन रथ के अलावा एंबुलेंस की आवश्यकता को देखते हुए उन्होनें कुछ दिनों पूर्व अस्पताल को एंबुलेंस दान करने का भी संकल्प लिया था। इस शुभ-संकल्प को उन्होंने पूरा करते हुए बुधवार को एम्बुलेंस कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला को एक सादे आयोजन मे भेंट की। संस्था के विशाल भाटिया ने बताया कि श्री चौधरी ने संकल्प लिया था कि भोजन रथ के साथ आपदा में इलाज के लिए एंबुलेंस भी अति आवश्यक है। इसलिए अस्पताल को एंबुलेंस दान करेंगे। एंबुलेंस का खर्च लाखों में होता है जो कि किसी भी व्यक्ति के लिए सहज नही होता। उन्होंने बालगढ़ में एक प्लाट को बेचकर एम्बूलेंस की व्यवस्था की। जरूरतमंदों को भोजन रथ के माध्यम से निःशुल्क भोजन वितरीत किया जा रहा है। मंगलवार शाम को एम्बूलेंस पूरी तरह तैयार होकर उनके निवास पर पहुंची। बुधवार को सर्वप्रथम उन्होंने नागदा स्थित श्री सिध्दिविनायक गणेश मंदिर एवं श्री खेड़ापति मंदिर पर एम्बूलेंस ले जाकर पूजा-अर्चना करवाई। तत्पश्चात कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं सीएमएचओ एमपी शर्मा को एंबूलेंस भेंट की। जिला चिकित्सालय में लोगों को एंबूलेंस की व्यवस्था नही होने पर श्री चौधरी ने मन में प्रण किया और तीन दिनों में एंबूलेंस संस्था के माध्यम से जनसेवा के लिए उपलब्ध करवा दी । इस अवसर पर गोवर्धन देसाई, रितेश त्रिपाठी, छोटू सिंह गुर्जर, हिम्मत सिंह चावड़ा, चंद्रपाल सिंह छोटू, दिग्विजय सिंह झाला, जितेंद्र चौधरी, धीरज चौधरी, सचिन पटेल, मौसम चौधरी, सागर डाबी आदि उपस्थित रहे।

