
बागली।
बागली स्थित उपजेल परीसर में तिरगां के समान मे यात्रा निकाली गई सब जेलर रोहिदास पीकले ने बताया यहा पदस्थ सभी लोग तिरगां सम्मान में उत्साह से शामिल हुए वही पुलिस विभाग द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई इसी के तहत
शनिवार को नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के आह्वान पर शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ थाना चौराहा से प्रारंभ हुआ। सबके आगे डेज़ी डेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा दुपट्टा धारण किए घोष चलाया गया। तिरंगा यात्रा शिव शंकर मार्ग, मुख्य बाजार, माली मोहल्ला, शिवाजी चौराहा, राठौर मोहल्ला, पूंजापूरा बाईपास रोड से होती हुई पुनः थाना चौराहे पर पहुंची। अभाविप जिला संयोजक गौतम पंचोली, भाग प्रमुख आयुष कानूनगो, प्रांतकार्य कारिणी सदस्य सौरव बडगूजर एवं रितिका उपाध्याय सहित यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अध्यक्ष मृत्युंजय गोस्वामी नगर मंत्री राहुल राठौर नगर उपाध्यक्ष अभिषेक जयसवाल यशवर्धन सिंह सेंधव प्रदीप गिरी अरुण प्रजापत सह मंत्री रवि गुर्जर बंटी वेद सहित कार्यकारिणी के दायित्व वान सदस्य विजय राज राठौड़ राजीव हाडे अमन चौहान आयुष पाटीदार सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा का स्वागत एवं जलपान पप्पू गुर्जर मित्र मंडल द्वारा शिवाजी चौराहे पर किया गया। शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं, उत्कृष्ट विद्यालय, इन पब्लिक स्कूल, मॉडल स्कूल, विवो स्कूल, ओम शांति स्कूल के विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नारे लगाते हुए शामिल हुए।

