देवास जिले के बागली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महिगाव में महिला सरपंच मंगती बाई पति अनार सिंह अवकसिया परेशान है उनका कहना है कि पूर्व सरपंच ने अभी तक उन्हें न तो चार्ज दिया और न ही पुराना रिकार्ड ओर तो ओर कंप्यूटर और यहां रखा सारा सामान अपने घर ले गया
जिसकी शिकायत 17 /8/2022 को हमने जाकर कलेक्टर से की थी उसी वक्त कलेक्टर द्वारा बागली एस डी एम को फोन कर सारा सामान दिलाने का कहा गया मगर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई
उनके लड़के ने बताया कि पूर्व सरपंच विनोद जायसवाल द्वारा
कई भरस्टाचार किये
कई जगह बिना कार्य किये रुपये निकाल लिए ओर काम कुछ हुआ ही नही
जैसे गांव के पास गारघाटी में नाली के नाम पर 4 लाख 20 हजार निकाल लिए ओर स्पाट पर नाली बनी ही नही
ऐसे ही 3 खेत तालाब के नाम पर भी 3 लाख 72 हजार का काम दिखाया गया और काम सिर्फ कागजों पर ही हुआ ओर पेमेंट निकाल लिया गया
एक कार्य तो नियमो के बाहर जाकर किया वो है सरपंच के भाई को 1 लाख 90 हजार का लाभ दिलवाया जो कि कुछ सरकारी कर्मचारी है
और भी लाखो के भरस्टाचार पूर्व सरपंच द्वारा किए गए अगर प्रशासन सही तरीके से जांच करवाएं तो लाखो का गोलमाल सामने आएगा ये बात सरपंच प्रतिनिधि सन्तोष ने बताई
देखिए क्या कहा सरपंच प्रतिनिधि ने ओर ग्रामीणों ने

