घर-घर विराजे गणपति बप्पा सुनील योगी


देवास/ बागली – इसे संयोग कहें या किस्मत इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को आने से गणपति उत्सव का उत्साह और बढ़ गया। क्षेत्र में घर घर पर गणपति प्रतिमा का स्वागत करते हुए उनकी स्थापना की नियम अनुसार पूजा पाठ करके गणपति वंदना की गई। विगत 2 वर्षों से अधिकतर घर परिवारों में पर्यावरण दृष्टि से इको फ्रेंडली गणपती बनाए जा रहे हैं या बाजार से प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणपति के स्थान पर मिट्टी के बने गणपति खरीदी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। देवास जिले में कई स्थानों पर 10 दिवस गणेश उत्सव का कार्यक्रम भी मनाए जाने की खबर है। पंडित नरेंद्र वैष्णव के अनुसार गणपति जी 10 दिन के लिए हमारे अतिथि के रूप में रहते हैं सुबह शाम उनकी पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा और आशीर्वाद बना रहता है। गणपति प्रतिमा के नीचे अक्षत अवश्य रखें यहां अक्षत हमेशा हमारे घर में सुख शांति देता रहेगा। गणपति को प्रिय लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। क्षेत्र के मंदिरों में भी त्यौहार पर्व होने के कारण उत्साह दिखाई दिया मंगलवार को हड़ताली तीज पर्व बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व गुरुवार को ऋषि पंचमी पर्व शुक्रवार को हल छठ पर्व आने से प्रत्येक सनातन परिवार में धार्मिक माहौल बना हुआ है।