बागली/पिपरी।अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की प्रदेश इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान कार्य सभी स्थानों पर किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्म के चलते इस समिति से जुड़े लोग घर-घर जाकर लोगों का सम्मान कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीपरी नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास गुप्ता का सम्मान इतिहास संकलन योजना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजसिंह सेंधव द्वारा किया गया ,इस अवसर पर बागली जनपद के पूर्व अध्यक्ष एवं मार्केटिंग संस्था हाटपिपलिया के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह सेंधव, पवन सिंह सेंधव, एडवोकेट यशराज सिंह सेंधव , घनश्याम सिंह सेंगर, ललित गुप्ता, गज राजसिंह बघेल आदि के द्वारा किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान दास गुप्ता का विक्रम उत्सव 2025 व्रृहत्तर भारत में पुरातत्व इतिहास में सहयोग देने वाले साथियों का सम्मान किया गया भगवान दास गुप्ता के सम्मानित होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी सूर्य प्रकाश गुप्ता पत्रकार सुनील योगी मुकेश गुप्ता बोल बम कावड़ यात्रा के संयोजक गिरधर गुप्ता उदय नगर सरपंच विजेंद्र दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिहर मोगरे सहित कई इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए भगवान दास गुप्ता के उज्जवल भविष्य एवं स्वास्थ्य की मंगल कामना ईश्वर से की।

