देवास। शनिवार 3 मई को विश्व प्रेस दिवस कई स्थानों पर पत्रकार संगठनों द्वारा मनाया गया। प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट् द्वारा देश के 30 से अधिक अलग-अलग प्रांत के पत्रकारों की गूगल मीटिंग रखें विश्व पत्रकार दिवस पर अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम की सूत्रधार संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप ने प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्ष उद्बोधन में डॉक्टर खालिद कैस ने बताया कि वर्तमान समय में निष्पक्ष पत्रकारिता करना परेशानी भरा है। अधिकतर पत्रकार साथी बड़े मीडिया ग्रुप के दबाव में अपनी निष्पक्षता साबित करने में सफल नहीं हो पाते इस स्थिति में शासन प्रशासन का सहयोग भी नहीं मिल पाता उनके संगठन द्वारा 2018 से पत्रकार आयोग बनाने की मांग लगातार राष्ट्रीय पटल पर कहीं जा रही है। डा.खालिद कैस नेआगे बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में पत्रकारों को अलग-अलग समस्या आती है। इसी गूगल मीटिंग में संगठन के पदाधिकारी सुनील योगी ने कहा की वर्तमान में देश संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसी स्थिति में पत्रकारों को चाहिए कि जो खबरें देश के हित में ना हो उसे इग्नोर करें बहुत जरूरी हो तो पूरे सबूत के साथ खबरों का प्रकाशन करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें की उनकी खबरों से देश की सुरक्षा और देश में रहने वाले अवाम को कोई परेशानी नहीं आए। कोलकाता की पत्रकार अर्पिता दास ने उनके क्षेत्र में पत्रकारिता करने में आने वाली परेशानियों के विषय में बताया हैदराबाद के शेख रहमान ने वर्तमान संदर्भ में दुखी होते हुए कहा कि प्रशासन उनकी खबरों को ध्यान नहीं देता और ना ही कोई सुरक्षा प्रदान करता है। बैतूल मध्य प्रदेश के इरशाद खान ने पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार उन्हें सुरक्षा नहीं मिलने से छोटी-छोटी खबरों पर भी बड़ी परेशानी आ जाती है। मोहम्मद आसिफ द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता में आने वाली कठिनाई के विषय की बात सभी के बीच साझा की जयपुर के पत्रकार बाबूलाल लोग ने निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शासन प्रशासन के सहयोग की बात करते हुए कहा कि उनका सहयोग नहीं मिलने से निष्पक्ष खबर दब जाती है। गुजरात की महिला पत्रकार भारती मखीजा का कहना है कि वर्तमान में पत्रकारों की भीड़ में इमानदार पत्रकारिता करना भी दिक्कत भरा है। गूगल मीटिंग में राजेंद्र प्रसाद यादव डॉक्टर अंजली निगम सहित अलग-अलग प्रांत के कई पत्रकार शामिल हुए और उन्होंने अपनी ओर से कहा कि संगठन को चाहिए कि अब पूर्व जोर मांग करें कि पत्रकार साथियों की सुरक्षा का कानून बने और पत्रकार आयोग भी बनना बेहद जरूरी हे संगठन की महामंत्री शशि दीप ने सभी को आश्वासन दिया कि समय-समय पर संगठन उनके साथ है। अध्यक्ष उद्बोधन के दौरान डॉक्टर खालिद किसने सभी पत्रकारों की बातों पर गौर करते हुए आखिर में कहा कि पूरे देश में कोई परेशानी नहीं है अमन और शांति के साथ देश चल रहा है और आगे भी चलेगा। हमारे देश पर कोई भी निगाह नहीं उठा सकता है हम सभी तरह से मजबूत है। यह बात सही है कि कारपोरेट जगत की पत्रकारिता ने छोटे पत्रकारों का हक छीनकर गलत किया है फिर भी मौका आने पर छोटे पत्रकार ही बड़ा धमाका करते हैं। असली बातें जो बड़े पत्रकार समूह नहीं छाप पाए वह किसी ने किसी तरीके से हमारे संगठन के मीडिया साथी प्रकाशित करके देश को उचित आईना दिखाने का पूरा-पूरा प्रयास कर रहे हैं ऐसा करने में उनके साथ खतरा और सुरक्षा का अभाव जरूर महसूस होता है लेकिन आने वाले समय में पत्रकार सुरक्षा कानून जरूर बन कर रहेगा हम सब उसके लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागी पत्रकार साथियों को पी सी डब्ल्यू जे संगठन द्वारासम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया

