41 दिनों तक अग्नि के बीच साधना करेंगे बालयोगी संतोष नाथ महाराज- तपस्या के दौरान 24 घंटे खडे रहेंगे

देवास। सद्गुरू योगेंद्र शीलनाथ जी महाराज धूनी परिसर, मल्हार देवास एक बार फिर कठिन तपस्या और आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनने जा रहा है। शीलनाथ भक्त मण्डल सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि हरियाणा के हिसार जिले के सुल्तानपुर गांव स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन मठ के गादीपति महंत बालयोगी…

10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

इंदौर। इस वर्ष आयोजित सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में वेदांश इंटरनेशनल, इंदौर ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की होनहार छात्रा अनन्या जोशी (देवास) ने 96% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।…

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय सूर्यवंशी राजपूत समाज के 35 समाजबंधुओं ने किया रक्तदान

देवास। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय द्वारा राजपूत समाज श्रीराम मंदिर अखाड़ा रोड, देवास पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय की रक्तदान टीम के डॉ. सुशील सोनगरा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। अखिल भारतीय क्षत्रिय सूर्यवंशी राजपूत समाज अखाड़ा रोड के तत्वावधान में…

जिला बदर नोटिस के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई का आरोपअभिभाषक संघ ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

देवास। अभिभाषक संघ देवास ने अपने सदस्य अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह गौड़ के विरुद्ध चल रही जिला बदर की कार्यवाही को निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए मंगलवार को जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की है कि उक्त प्रकरण को तत्काल समाप्त किया जाए। ज्ञापन में संघ…

सतपुड़ा एकेडमी की पहल: ‘हर घर सकोरा’ अभियान से बच्चों ने लिया पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प

देवास। बढ़ती गर्मी के बीच एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां सतपुड़ा एकेडमी ने विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को संवेदनशील संदेश दिया। ‘हर घर सकोरा’ अभियान के तहत बच्चों को मिट्टी के सकोरे वितरित कर न केवल पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया, बल्कि प्यासे पक्षियों के लिए जीवनदायिनी…

समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ द्वारा मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

देवास। समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ देवास द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा एडवोकेट…

मुंबई में आयोजित फैशन शो में देवास के दो युवाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का नाम किया गौरवान्वित

देवास। हिंदुस्तान बियर्ड क्लब द्वारा मुंबई (महाराष्ट्र) के कोरम मॉल में फैशन शो कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस विशेष आयोजन में मध्यप्रदेश के देवास जिले के दो युवाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और वर्ल्ड…

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

देवास, 11 अप्रैल 2026/ संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने वित्तीय अनियमितता पाए जाने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत देवास जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।जारी आदेश में उल्लेख है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय…

देवास नगर निगम के मुख्य द्वार पर सत्ता दल के पार्षदों का धरना, अवैध वसूली के आरोप

देवास। देवास नगर निगम में शनिवार को सत्ता दल के पार्षदों ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने निगम में कार्यरत कर्मचारी रवि गोयनार पर स्टेशन रोड स्थित गजरा चौराहे पर छोटे दुकानदारों से अस्थायी अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली करने का…

देवास में कौमी एकता का संगम देखने लायक था

मध्य प्रदेश के देवास में आज आस्था और सौहार्द का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। वारसी नगर स्थित मशहूर हजरत कबिट शाह वाली बाबा की दरगाह पर 26वां उर्स बड़े ही अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। जहाँ धर्म की दीवारें टूटती नजर आईं और हिंदू-मुस्लिम एकता की…