जिला बदर नोटिस के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई का आरोपअभिभाषक संघ ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

देवास। अभिभाषक संघ देवास ने अपने सदस्य अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह गौड़ के विरुद्ध चल रही जिला बदर की कार्यवाही को निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए मंगलवार को जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांग की है कि उक्त प्रकरण को तत्काल समाप्त किया जाए। ज्ञापन में संघ…

सतपुड़ा एकेडमी की पहल: ‘हर घर सकोरा’ अभियान से बच्चों ने लिया पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प

देवास। बढ़ती गर्मी के बीच एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां सतपुड़ा एकेडमी ने विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को संवेदनशील संदेश दिया। ‘हर घर सकोरा’ अभियान के तहत बच्चों को मिट्टी के सकोरे वितरित कर न केवल पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया, बल्कि प्यासे पक्षियों के लिए जीवनदायिनी…

समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ द्वारा मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

देवास। समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ देवास द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा एडवोकेट…

मुंबई में आयोजित फैशन शो में देवास के दो युवाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का नाम किया गौरवान्वित

देवास। हिंदुस्तान बियर्ड क्लब द्वारा मुंबई (महाराष्ट्र) के कोरम मॉल में फैशन शो कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस विशेष आयोजन में मध्यप्रदेश के देवास जिले के दो युवाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और वर्ल्ड…

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

देवास, 11 अप्रैल 2026/ संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने वित्तीय अनियमितता पाए जाने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत देवास जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।जारी आदेश में उल्लेख है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय…

देवास नगर निगम के मुख्य द्वार पर सत्ता दल के पार्षदों का धरना, अवैध वसूली के आरोप

देवास। देवास नगर निगम में शनिवार को सत्ता दल के पार्षदों ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने निगम में कार्यरत कर्मचारी रवि गोयनार पर स्टेशन रोड स्थित गजरा चौराहे पर छोटे दुकानदारों से अस्थायी अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली करने का…

देवास में कौमी एकता का संगम देखने लायक था

मध्य प्रदेश के देवास में आज आस्था और सौहार्द का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। वारसी नगर स्थित मशहूर हजरत कबिट शाह वाली बाबा की दरगाह पर 26वां उर्स बड़े ही अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। जहाँ धर्म की दीवारें टूटती नजर आईं और हिंदू-मुस्लिम एकता की…

30 वर्ष पुराने प्रकरण में करवाया दोषमुक्त,एडवोकेट शुक्ला ने की पहरवी

देवास 30 वर्षो से लंबित पुराने प्रकरण में बचाव पक्ष की और से अधिवक्ता शुक्ला की प्रभावी पैरवी से आरोपी रमेश ठाकुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 420,419 में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दोषमुक्त किया गया फरियादी प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शाखा देवास द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट सीटी कोतवाली थाना…

परीक्षा के दबाव ने बुझाई एक और उम्मीद: देवास में एमबीए छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

देवास। शहर के बालगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां 22 वर्षीय एमबीए छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पढ़ाई और परीक्षा के दबाव को लेकर लंबे समय से तनाव में था। बताया जा रहा है कि…

किराना दुकान पर बिक रही थी शराब आबकारी विभाग ने दबीस देकर 63 देसी पाव किए जप्त

देवास कलेक्टर महोदय को किसी छात्रा द्वारा दूरभाष पर अवैध मदिरा बिक्री के संबंध में अवगत कराया गया। श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल छात्रा की सूचना पर संज्ञान लेते हुए सहायक आबकारी आयुक्त देवास को बिक्री के संबंध में कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर आबकारी दल…